गुढी पाडवा क्यों मनाते हैं?
नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप लोग उम्मीद करता हूँ कि, आप लोग हमेशा खुश रहे। यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। आप सभी लोगो को आने वाले हिंदू नववर्ष की बहुत बहुत शुभकामनायें। याने के आने वाले गुढीपाडवा की आप सभी लोगो को हार्दिक हार्दिक बधाईयाँ देता हूँ।
आज एक बार फिरसे, आपके सामने एक नया एक नया विषय लेके फिरसे हाजीर हूँ। आशा करता हूं कि आपको मेरा लिखा हुआ लेख जरूर पसंद आयेगा। तो चलिये दोस्तो, आज का विषय आपके सामने प्रस्तुत करता हूँ । आज का विषय है भारत वर्ष में गुढी पाडवा क्यूँ मनाते है।
गुढीपाडवा महाराष्ट्र, कर्नाटक और कोंकण क्षेत्र में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू उत्सव है। यह हिंदू नववर्ष का पहला दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। यह उत्सव चैत्र मास की चंद्रमा के अवसर पर मनाया जाता है। इस उत्सव में लोग घरों को सजते है, गुडी बनाते है ,और परिवार के साथ खुशियों का आनंद लेते है। इस उत्सव का महत्व पुरानी संस्कृती और परंपराओ के साथ जुडा हुआ है। इस त्योहार को महाराष्ट्र में 'गुढीपाडवा' के नाम से जाना जाता है। और कर्नाटक मे' उगादी' के नाम से जाना जाता है।
१) गुढीपाडवा मनाने का ऐतिहासिक कारण:- इस त्योहार से संबंधित पौराणिक ऐसी मान्यता है कि इसी दिन याने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा याने चैत्र महिने मे ही भगवान श्री राम ने सुग्रीव के आग्रह पर बालि का वध करके उनकी प्रजा को बाली के आतंक से मुक्त कराया था। इसीलिए आज भी दक्षिण की प्रजा इस अवसर को बडे धूमधाम से मना कर गुढी ठराई जाती है और गुढीपाडवा त्योहार मनाया जाता है।
पौराणिक कथा ओ के अनुसार गुढीपाडवा का दिन सृष्टी की रचना के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भगवान ब्रह्माने सृष्टी का निर्माण किया था और उस दिन से सतयुग का प्रारंभ हुआ था इसलिये आजही के दिन भगवान ब्रह्मा की पूजा अर्चना की जाती है।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन याने के मराठी महीने के पहले ही दिन मराठी वर्ष प्रारंभ होता है। लोक कथा है, की मराठी राजा शालीवाहन नामक एक राजाने मिठी के सैनिकों की एक सेना बनाई और उस पर पानी छिड़क कर उनमें प्राण भर दिये और इस सेना के मदत से शक्तिशाली शत्रुओं के शक नामक राजा को पराजित किया। इतिहास प्रमाण है की शालीवाहन राजा थे और उनकी विशाल सेनाने शकनामक शत्रु को पराजित किया। मराठी साम्राज्य का विस्तार किया इस इस विषय के प्रतीक के रूप में शालीवाहन शक का प्रारंभ हुआ।
२) गुढीपाडवा त्योहार का समाज मे महत्व:-
गुढीपाडवा का महत्व समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने में भी है। इस त्योहार के दौरान, लोग धार्मिक कार्यक्रमों, पूजाएँ और आचरणों में भाग लेते हैं, जो समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाता है। इसके अलावा, गुढीपाडवा के दौरान स्थानीय कलाओं, खानपान, और खेलों का आनंद भी लिया जाता है, जो समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।
गुढीपाडवा का महत्व समाज में विभिन्न रूपों में दिखाई देता है। पहले तो, यह त्योहार नए साल का आगमन माना जाता है, जिससे लोग नए आरंभ और उत्साह के साथ नए संकल्प लेते हैं। इसके साथ ही, गुढीपाडवा का महत्व समाज में एकता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में भी है। लोग इस उत्सव के दौरान परिवार और मित्रों के साथ मिलकर परस्पर प्यार और सम्मान का आदान-प्रदान करते हैं।
गुढीपाडवा का यह महत्व समाज में एकता, समरसता और सामर्थ्य को बढ़ाता है, जो समृद्धि और समृद्ध समाज की नींव होती है। इस त्योहार के माध्यम से समाज के लोग एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं और साथ ही अपने धार्मिक और सांस्कृतिक अभिवृद्धि का आनंद लेते हैं।
उम्मीद करता हूँ दोस्तों, की मैने जो 'गुढीपाडवा क्यू मनाते है? इस विषय पर जो लेख लिखा है वो आपको ज़रूर पसंद आया होगा। इसी तरह से मैं आपको हमेशा आपको कुछ भारतीय त्योहार के बारे मे जानकारी देता रहूं ताकी आपको नई जानकारी मिल सके धन्यवाद दोस्तों ।
!!राधे राधे!!



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें